
उत्तराखंड के भराड़ीसैण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 8 देशों के प्रतिनिधियों संग सीएम धामी करेंगे नेतृत्व
AajTak
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित होगा, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. इस कार्यक्रम में मैक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे. भराड़ीसैण में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से राज्य को वैश्विक पहचान मिल रही है.
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में इस शनिवार यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे किया जाएगा, जिसमें भारत समेत दुनिया के 8 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस विशेष योग सत्र का नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस आयोजन में भाग लेने के लिए मैक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के प्रतिनिधि भराड़ीसैण पहुंच चुके हैं. कार्यक्रम की भव्यता और अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है. भराड़ीसैण को न केवल राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में प्रतिष्ठा मिल रही है, बल्कि यह स्थान अब योग के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बना रहा है.
यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले देश भर से आ रहीं योगाभ्यास की झलकियां, तस्वीरों में देखें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है. योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का भी माध्यम है. कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रशासन, पुलिस और योग विशेषज्ञों की टीम पिछले कई दिनों से सक्रिय थी. प्रतिनिधियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिचित कराया जा रहा है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








