
उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, कई गाड़ियां मलबे में दबीं; घर क्षतिग्रस्त
AajTak
चमोली के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. थराली बाजार और तहसील परिसर में मलबा आने से गाड़ियां दब गईं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि एक शख्स लापता बताया जा रहा है. प्रशासन और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












