
उत्तराखंड: केदारनाथ से बीजेपी MLA शैलारानी रावत का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
AajTak
उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक लंबे वक्त से बीमार थीं और देहरादून की मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था.
उत्तराखंड (Uttarakhand) की केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत (68) का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक लंबे वक्त से बीमार थीं और देहरादून की मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. रात करीब साढ़े दस बजे के आस-पास उन्होंने आखिरी सांस ली है. विधायक शैलारानी मैक्स अस्पताल में दो दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी.
कैसा रहा राजनीतिक सफर?
विधायक शैलारानी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. साल 2012 में वह विधानसभा पहुंची थीं. हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के वक्त शैलारानी भी पार्टी के 9 सीनियर विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. बीजेपी ने 2017 विधानसभा चुनाव में शालारानी को केदारनाथ सीट से टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं. इसके बाद 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया और उन्होंने फतह हासिल की.
विधायक शैलारानी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद से वह ठीक नही हुईं. साल 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी. इससे मांस फटने की वजह से उन्हें कैंसर भी हो गया था. करीब तीन साल तक इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







