
उत्तराखंड: कुंभ के लिए नई गाइडलाइंस, इन राज्यों से आ रहे हैं, तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
AajTak
उत्तराखंड में हरिद्वार कुंभ के दौरान एक आश्रम के 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. यहां के दो इलाकों में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है. साथ ही कई राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी है.
उत्तराखंड में एक तरफ कुंभ हो रहा है और दूसरी तरफ कोरोना का कहर भी बढ़ता जा रहा है. हरिद्वार कुंभ के दौरान एक ही आश्रम से 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है. कुंभ के दौरान कोरोना से बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. ये गाइडलाइंस 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगी. कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने ऋषिकेश क्षेत्र के हरिपुर कलां और गीता कुटीर इलाके में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया है. यहां लोगों को घर से बाहर निकलने पर भी मनाही रहेगी. इन इलाकों में सब्जी-राशन की व्यवस्था भी प्रशासन की तरफ से ही होगी. हर घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति जरूरी सामान लाने के लिए निकल सकेगा, वो भी वहीं तक आ सकेगा, जहां जरूरी सामान की व्यवस्था रहेगी. इसका मतलब हुआ कि इन दोनों इलाकों में अब लोग बेवजह घर से न बाहर निकल सकेंगे और न ही घूम सकेंगे. इसके अलावा देहरादून शहर के भी दो एरिया को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है. यहां भी टोटल लॉकडाउन रहेगा. जरूरी सामान खरीदने के लिए सरकारी मोबाइल वैन को लगाया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








