
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में हल्ला, दिल्ली में हालात पर चर्चा, शाह से मिले नड्डा
AajTak
उत्तराखंड के सियासी हलचल पर संसद भवन में सोमवार शाम बैठक हुई. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों का दावा है कि यह बैठक उत्तराखंड के सियासी हलचल को लेकर चल रही है.
उत्तराखंड के सियासी हलचल पर संसद भवन में सोमवार शाम बैठक हुई. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों का दावा है कि यह बैठक उत्तराखंड के सियासी हलचल को लेकर चल रही है. असल में, उत्तराखंड राजनीतिक हलचल को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली तलब किया था. माना जा रहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी चल रही है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










