
उत्तराखंड: कटापत्थर में यमुना के बीच टापू पर फंसे पांच युवक, SDRF ने ऐसे बचाया, VIDEO
AajTak
उत्तराखंड में देहरादून से सटे विकासनगर के कटापत्थर में एक टापू पर पांच युवक फंस गए . मौसम बिगड़ने और पानी का स्तर बढ़ने के चलते वे अपनी स्कूटी और बाइक समते टापू पर ही रह गए जबकि उनके चारों और पानी पूरी रफ्तार पर दौड़ रहा था. युवकों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बामुश्किल बचाया. हालांकि उनकी स्कूटी पानी में बह गई और बाइक को निकालने के प्रयास जारी हैं.
डर सैलाब और सैलाब में फंसीं पांच जिंदगियां, तस्वीरें उत्तराखंड में देहरादून से सटे विकासनगर के कटापत्थर की हैं. यहां यमुना नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे विकासनगर के ही पांच युवक अपने वाहनों समेत बीच टापू में फंसे हैं. उनका रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम करीबन दो घंटे तक जद्दोजहद में जुटी रही. अब जाकर बड़ी मुश्किल से लड़कों को बचाया जा सका है.
सामने आए रेस्क्यू के वीडियो में यमुना नदी के पानी का तेज बहाव टापू के इर्द-गिर्द हिल्लोरे मारता रहा है. जिसके एक सिरे पर राहत बचाव टीम जान जोखिम में डालकर सैलाब के दूसरी तरफ फंसीं पांच जानों के बचाने की कोशिश में जुटी नजर आ रही है.
हालांकि, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बोट के जरिए एसडीआरएफ टीम ने टापू के बीच फंसे युवकों के पास पहुंचकर उन्हें यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के बीच ही किसी तरह सकुशल बाहर निकाला. लेकिन इस घटनाक्रम में युवकों की एक स्कूटी पानी में बह गयी, जबकि यमुना नदी के तेज पानी के बहाव में उनकी एक मोटरसाइकिल भी फंस गई जिसे निकलने के प्रयास जारी है.
दरअसल उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है, ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहाड़ी दरकने और नदियों में जलस्तर बढ़ने की खबरें भी सामने आने लगी है. ऐसा ही कुछ विकासनगर में देखने को मिला, जहां कटा पत्थर में यमुना नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए पांच युवक अचानक नदी में आए सैलाब के कारण बीच टापू में फंस गए.
गनीमत यह रही कि घटना की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बामुश्किल दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचों युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बाहर निकाला. लेकिन इस दौरान युवकों की एक स्कूटी सैलाब की चपेट में आकर बह गई जबकि रेस्क्यू टीम द्वारा बाइक निकालने का प्रयास जारी रहा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









