
उत्तराखंड: अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं मिली मंच पर जगह तो भड़ककर निकल गए चैंपियन
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं. यहां शाह के कार्यक्रम में स्टेज पर जगह न दिए जाने से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नाराज होकर चले गए. वहीं इससे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी एयरपोर्ट पर शाह की स्वागत सूची में नाम न होने से नाराज हुई थीं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. यहां एक कार्यक्रम में शाह के मंच पर जगह न मिलने से नाराज हरिद्वार की खानपुर विधानसभा से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कार्यक्रम छोड़ कर वापिस चले गए. बता दें कि इससे पहले जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी स्वागत सूची में नाम न होने की वजह से नाराज होकर वापस लौट गयीं थीं. शाह का ये दौरा उत्तराखंड चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है. एयरपोर्ट पहुंचकर शाह सीधे सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बन्नू स्कूल परिसर पहुंचे थे. जहां मंच पर जगह न दिए जाने से चैंपियन नाराज हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











