
उत्तरकाशी: सुरंग में फंसे 40 मजदूरों में से 2 की बिगड़ी तबीयत, 900MM के पाइप के जरिए लोगों को निकालने की हो रही कोशिश
AajTak
बचाव दल अब फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए सुरंग के अंदर 900 मिमी पाइप लगाकर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सुरंग के अंदर फसें 40 में से 2 मजदूरों की आज तबीयत भी खराब हो गई, जिसमें एक को उल्टी और चक्कर आया और एक को सरदर्द की शिकायत के बाद प्रशासन ने कंप्रेसर के जरिए दवा उपलबध कराई.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को बचाने की कोशिशें जारी हैं. बचाव दल अब फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए सुरंग के अंदर 900 मिमी पाइप लगाकर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सुरंग के अंदर फसें 40 में से 2 मजदूरों की आज तबीयत भी खराब हो गई, जिसमें एक को उल्टी और चक्कर आया और एक को सरदर्द की शिकायत के बाद प्रशासन ने कंप्रेसर के जरिए दवा उपलबध कराई
मंगलवार को यह रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन पर पहुंच गया. इससे पहले दिन में, पाइप और ड्रिलिंग मशीनों से लदे ट्रक सुरंग स्थल पर पहुंचे. मशीनों को क्षैतिज दिशा (Horizontal Direction) में काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि पाइप को मलबे के जरिए नीचे की ओर धकेला जा सके और श्रमिकों को निकाला जा सके. अब सुरंग में जाने के लिए 900 मिमी पाइप डाला जा रहा है जिसके जरिए मजदूरों को निकालने की कोशिश की जाएगी.
मजदूरों को निकालने की कवायदें जारी
बचाव टीमों के अलावा, ऑपरेशन के लिए जरूरी सभी मशीनरी और उपकरण साइट पर लाए गए हैं. ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी भी सोमवार रात सुरंग स्थल पर पहुंचे. उत्तरकाशी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने सोमवार को बताया कि 60 मीटर मलबे में से 20 मीटर से अधिक मलबा हटा दिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, हमें उम्मीद है कि मंगलवार की शाम तक अंदर फंसे 40 लोगों को निकाल लिया जाएगा. फंसे हुए मजदूरों तक खाना, पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अंदर सुरक्षित हैं सभी मजदूर
कंक्रीट, गंदगी और मलबे के ढेर को साफ करने के लिए अधिकारी ढहने के बाद से दो आरओसी मशीनों के साथ जरूरी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बचाव अभियान में लगे उत्तरकाशी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने आजतक को बताया कि सुरंग के अंदर सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. कुछ श्रमिकों के परिवार के सदस्य आज सुबह सुरंग स्थल पर पहुंचे.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












