
उड़ते प्लेन के दरवाजे से लटकी यूट्यूबर, कर डाला टॉम क्रूज वाला खतरनाक स्टंट, Video
AajTak
अमेरिकी यूट्यूबर मिशेल हरी ने एक्टर टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में दिखाए गए खतरनाक स्टंट को असल जिंदगी में दोहराया. वायरल वीडियो में मिशेल को उड़ते हुए विमान के दरवाजे से लटकी हुई देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं-ये तो किसी हॉलीवुड एक्शन फिल्म का सीन लगता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि एक यूट्यूबर ने असल जिंदगी में किया गया स्टंट है.
एक अमेरिकी महिला यूट्यूबर ने टॉम क्रूज के सबसे खतरनाक स्टंट्स में से एक को दोहराया है और यह साबित कर दिया कि उसे डर नहीं, बल्कि सिर्फ हिम्मत पर भरोसा है. उसके लिए साहस की कोई सीमा नहीं.
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला हवा में उड़ते विमान के दरवाजे से सिर्फ एक हाथ से लटकी हुई है, और उसका यह खतरनाक स्टंट देखकर इंटरनेट दंग रह गया.
बताया जा रहा है कि स्टंट करने वाली अमेरिकी यूट्यूबर मिशेल हरी की उम्र सिर्फ 33 साल है. वायरल वीडियो में मिशेल को Lockheed C-130 सैन्य विमान के दरवाजे से हवा में लटकते हुए देखा जा सकता है और यह नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लगता.
देखें वायरल वीडियो
टॉम क्रूज ने भी बिल्कुल ऐसा ही जानलेवा स्टंट मिशन इम्पॉसिबल में किया था, फर्क बस इतना था वो फिल्म थी, ये हकीकत.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












