
उड़ती फ्लाइट में मिलीं न्यूड तस्वीरें, पायलट बोला: ...तो मंजिल तक नहीं पहुंचेगी फ्लाइट
AajTak
पायलट ने विमान में सवार यात्रियों को नीचे उतार देने की चेतावनी दे डाली क्योंकि कुछ पैसेंजर्स पायलट को AirDrop के माध्यम से न्यूड तस्वीरें भेज रहे थे. उनकी इसी हरकत से पायलट खफा हो गया और फ्लाइट को उड़ाने से इनकार कर दिया. एक यात्री ने इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.
एक पायलट विमान में सवार यात्रियों की हरकत से इतना परेशान हुआ कि उसे फ्लाइट कैंसिल करने की चेतावनी देनी पड़ी. इतना ही नहीं उसने यात्रियों को उतार देने के लिए भी वार्निंग दी. दरअसल, कुछ पैसेंजर्स पायलट को AirDrop के माध्यम से न्यूड तस्वीरें भेज रहे थे. उनकी इसी हरकत से पायलट खफा हो गया.
बता दें कि AirDrop के माध्यम से, iPhone यूजर्स वाई-फाई या सेल्युलर डेटा का उपयोग किए बिना भी अन्य Apple उपयोगकर्ताओं को डिजिटल फाइलें भेज सकते हैं.
nypost.com पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला Southwest Airlines का है. फ्लाइट मैक्सिको जा रही थी. तभी इसमें सवार पैसेंजर्स पायलट को न्यूड तस्वीरें भेजने लगे. इसको लेकर पायलट ने इंटरकॉम पर चेतावनी दी. उसने कहा कि अगर यात्रियों ने उसे तस्वीरें भेजना बंद नहीं किया तो वह मैक्सिको जाने वाली फ्लाइट को रोक देगा.
पायलट की इस चेतावनी को विमान में सवार किसी यात्री ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इसे TikTok पर पोस्ट कर दिया. पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो को अबतक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
'सभी को विमान से उतरना होगा'
वीडियो में पायलट को कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर आप (यात्री) न्यूड फोटोज भेजना जारी रखते हैं तो सभी को विमान से उतरना होगा. हमें सिक्योरिटी बुलानी पड़ेगी और आपकी छुट्टियां बर्बाद होंगी. वायरल वीडियो पर एयरलाइन कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी. साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हर समय हमारी टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में कुछ अन्य एयरलाइंस में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं जहां यात्रियों ने AirDrop के माध्यम से पायलट को मैसेज या तस्वीरें भेजीं और इसके चलते पायलट को परेशानी हुई.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







