
ईरान से जंग में अब होगी ट्रंप की एंट्री? अचानक अमेरिका पहुंचे नेतन्याहू, जेडी वेंस से मिले
AajTak
द येरूशलम पोस्ट के मुताबिक ये बैठक उस समय हुई है जब अमेरिका ये विचार कर रहा है कि क्या वह ईरान के खिलाफ इज़रायल के सैन्य अभियानों में शामिल हो. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले दो हफ्तों में इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे कि अमेरिका ईरान के खिलाफ़ हमलों में शामिल होगा या नहीं.
ईरान से भीषण संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर, रक्षामंत्री इज़रायल कैट्ज़, सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर ने गुरुवार रात अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की. इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ भी शामिल हुए.
द येरूशलम पोस्ट के मुताबिक ये बैठक उस समय हुई है जब अमेरिका ये विचार कर रहा है कि क्या वह ईरान के खिलाफ इज़रायल के सैन्य अभियानों में शामिल हो. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले दो हफ्तों में इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे कि अमेरिका ईरान के खिलाफ़ हमलों में शामिल होगा या नहीं.
ये भी पढ़ें- 'इजरायल पर प्रेशर बनाए भारत...', ईरान की इंडिया से गुजारिश, PAK के लिए कही ये बात बातचीत या हमला... क्या है ट्रंप की रणनीति? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने पत्रकारों को बताया कि ईरान के साथ निकट भविष्य में संभावित वार्ता की संभावना को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप दो हफ्तों में तय करेंगे कि सैन्य कार्रवाई की जाए या नहीं. लेविट ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप राजनयिक समाधान में रुचि रखते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न करे.
अमेरिका की सैन्य तैयारियां इस बीच तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट की ओर भेजे जा रहे हैं और 10 अमेरिकी सैन्य कार्गो विमान पहले ही US सेंट्रल कमांड के ठिकानों की ओर रवाना हो चुके हैं. ये संकेत है कि अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए सैन्य रूप से तैयार रहना चाहता है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








