
ईरान में 'एंटी-हिजाब क्रांति' कैसे भड़की, 22 साल की लड़की की मौत पर क्यों सड़क पर उतरी हैं महिलाएं?
AajTak
ईरान में हिजाब को लेकर पुलिस हिरासत में गई महसा अमिनी की मौत के बाद बवाल जारी है. ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में सैंकड़ों महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं. प्रदर्शनों के बीच में सरकार ने नैतिक पुलिस के चीफ को निलंबित कर दिया है. दूसरी ओर, अमेरिका ने कहा है कि वह महसा अमिनी की मौत पर जवाब चाहता है.
ईरान में 22 साल की लड़की महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद बवाल लगातार जारी है. देश के कई हिस्सों में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं. राजधानी तेहरान में तो कई बार हालात सुरक्षा बलों के नियंत्रण से बाहर चले गए, जिस वजह से आंसू गैस के गोले और फायरिंग का सहारा भी लेना पड़ा. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदर्शनों के बीच तीसरे दिन ईरान नैतिक पुलिस के चीफ को पद से हटा दिया गया है.
22 साल की ईरानी लड़की महसा को पुलिस ने हिजाब को ठीक से न पहनने को लेकर हिरासत में लिया था. पुलिस कस्टडी में ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा उबल पड़ा और तेहरान से शुरू होकर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रदर्शनों में अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि काफी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को ईरान के दिवनदर्राह टाउन में हुए प्रदर्शन में घायल दो नागरिक फाउद कादिमी और मोहसिन मोहम्मदी की कोसर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका ईलाज चल रहा है.
ईरान पुलिस ने महसा अमिनी की मौत को बताया दुर्भाग्यपूर्ण ईरान पुलिस ने महसा अमिनी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. साथ ही पुलिस ने इस बात का भी खंडन किया है कि हिरासत के दौरान महसा अमिनी को शारीरिक नुकसान पहुंचाया गया था.
ग्रेटर तेहरान पुलिस के कमांडर हुसैन रहीमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महसा अमिनी की मौत काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हम चाहते हैं कि कभी भी ऐसी घटना ना हो.
रहीमी ने आगे कहा कि इस मामले में ईरान पुलिस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमिनी को हिरासत में किस भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया था. इसके बाद भी पुलिस ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










