
ईरान को कैसा जवाब देगा इजरायल? रक्षा मंत्री गैलेंट बोले- 'हमारा जवाब घातक होगा'
AajTak
IDF इंटेलिजेंस यूनिट 9900 से बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में इजरायल की एयर सुप्रीमेसी का ज्यादातर हिस्सा उनके इंटेलिजेंस कलेक्शन वर्क की वजह से है. उन्होंने ईरान, लेबनान, सीरिया, यमन, इराक और किसी भी अन्य जरूरी मोर्चे के खिलाफ यूनिट के की कोशिशों के बारे में बात की.
इजरायल (Israel) के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बुधवार को कहा कि 1 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए बड़े हमले के लिए ईरान पर आईडीएफ का जवाबी हमला बड़ा होगा. उन्होंने कहा, "ईरानी हमला आक्रामक था लेकिन गलत था. इसके खिलाफ, हमारा हमला घातक, सटीक और आश्चर्यजनक होगा. उन्हें पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ या कैसे हुआ, वे केवल नतीजा देखेंगे."
IDF इंटेलिजेंस यूनिट 9900 से बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में इजरायल की एयर सुप्रीमेसी का ज्यादातर हिस्सा उनके इंटेलिजेंस कलेक्शन वर्क की वजह से है. उन्होंने ईरान, लेबनान, सीरिया, यमन, इराक और किसी भी अन्य जरूरी मोर्चे के खिलाफ यूनिट के की कोशिशों के बारे में बात की. इससे वायु सेना को बहुत सटीक रूप से और हर जगह जो हम चाहते हैं उसे देखने में मदद मिली.
क्या इजरायल जवाबी कार्रवाई करेगा?
मंगलवार को Jerusalem Post ने रिपोर्ट दी कि इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने की अपेक्षा नहीं की जा रही है, बल्कि इस मुद्दे पर New York Times की रिपोर्ट के बाद, तमाम तरह के सैन्य ठिकानों और खुफिया साइट्स पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है. सूत्रों ने रिपोर्ट के जोर को नकारा नहीं, जिसमें भविष्यवाणी की गई थी कि यहूदी स्टेट पर 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए बड़े हमले के लिए इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई मध्यम श्रेणी के हमले परिदृश्यों में होगी.
इसके अलावा, पोस्ट में कहा गया कि ईरान पर इजरायल के हमले के सिलसिले में करीब सभी टॉप इजरायली अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से वादा किया है कि 19 अप्रैल को ईरान की एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाली उसकी छोटी जवाबी कार्रवाई की तुलना में कहीं ज्यादा अहम होगा.
यह भी पढ़ें: मध्य पूर्व संकट: अगर ईरान के पास परमाणु बम हुआ तो..... देखें वारदात

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









