
'ईरान के साथ परमाणु सहयोग जारी रहेगा', मिडिल ईस्ट संकट पर बोले पुतिन, कहा- रूस एक भरोसेमंद साझेदार
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और ईरान के बीच चल रही परमाणु साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित है. ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम जारी है और वहां से कर्मचारियों को नहीं हटाया गया है. साथ ही कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि रूस एक भरोसेमंद साझेदार नहीं है, वे सिर्फ उकसाने की कोशिश कर रहे हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन पर रूस के दावे को दोहराते हुए कहा कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं, और इस नज़रिए से पूरा यूक्रेन हमारा है. पुतिन ने ये भी साफ किया कि रूस और ईरान के बीच चल रही परमाणु साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित है. ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम जारी है और वहां से कर्मचारियों को नहीं हटाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस, ईरान को उसके वैध हितों की रक्षा के लिए पूरा समर्थन देता है, जिसमें शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है. उन्होंने कहा कि ईरान को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का पूरा अधिकार है.
पुतिन ने यह भी कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि रूस एक भरोसेमंद साझेदार नहीं है, वे सिर्फ उकसाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रूस हमेशा अपने साझेदारों के साथ खड़ा रहा है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाता आया है. ऐसे बयान देने वाले तत्वों का उद्देश्य केवल गलतफहमी फैलाना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नुकसान पहुंचाना है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुतिन ने यह बातें सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) के दौरान एक सवाल के जवाब में कहीं. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन की संप्रभुता को नकारता नहीं है, लेकिन 1991 में जब यूक्रेन स्वतंत्र हुआ था, तब वह एक तटस्थ राष्ट्र था, और अब उसकी दिशा बदल गई है.
पुतिन ने युद्ध के उद्देश्यों पर बोलते हुए कहा कि हमारे यहां एक कहावत है- जहां रूसी सैनिक का पैर पड़ा, वह इलाका हमारा हो जाता है. उन्होंने दावा किया कि रूस यूक्रेन में अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रहा है और यह अभियान उसके रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए है.
रूसी मीडिया RT के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की जीडीपी हर साल 4% से अधिक की दर से बढ़ रही है, भले ही देश को युद्ध और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल का सामना करना पड़ रहा है. पुतिन ने याद दिलाया कि 2000 में रूस में गरीबी दर 29% थी, जो 2024 तक घटकर 7.2% रह गई है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








