
ईरान का जवाबी हमला, कतर के दोहा में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, 6 मिसाइलें दागीं
AajTak
ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी ठिकानों की ओर 6 मिसाइलें दागी हैं. AXIOS रिपोर्टर ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है. इस हमले को अमेरिका पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद.
ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी ठिकानों की ओर 6 मिसाइलें दागी हैं. AXIOS रिपोर्टर ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है. इस हमले को अमेरिका पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद.
मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है. एक तरफ इजरायल और ईरान की जंग लगातार भीषण होती जा रही है तो वहीं अब ईरान और अमेरिका भी आमने-सामने हैं. AXIOS रिपोर्टर ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया है कि ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर 6 मिसाइलें दागी हैं. इससे पहले रविवार सुबह अमेरिका ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया था.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर संभावित हमले के लिए कई मिसाइल लॉन्चर तैनात कर दिए हैं. वहीं रॉयटर्स ने एक राजनयिक के हवाले से बताया था कि सोमवार दोपहर से ही कतर में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे अल-उदीद एयरबेस पर हमले का गंभीर खतरा बना हुआ है.
AXIOS के अनुसार, ईरान आने वाले कुछ ही मिनटों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने की तैयारी कर रहा है. इस बीच, कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. ईरान की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अस्थिरता और तनाव बढ़ सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










