
ईरान कर रहा परमाणु टेस्ट की तैयारी? न्यूक्लियर साइट तालेघान-2 पर फिर शुरू हुआ काम
AajTak
ईरान की तालेघान-2 साइट (पारचिन कॉम्प्लेक्स) पर तेजी से नया निर्माण चल रहा है, जहां न्यूक्लियर एक्सप्लोसिव टेस्ट चैंबर जैसी संरचना दिख रही है. कुछ एक्सपर्ट के दावे कहते हैं कि आने वाले हफ्तों में पहला परमाणु बम टेस्ट होगा, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं. इज़रायल नई भूमिगत साइट्स पर हमला करने की योजना बना रहा है. तनाव बेहद बढ़ा हुआ.
ईरान और इज़रायल के बीच तनाव फिर से बहुत बढ़ गया है. नवंबर 2025 की नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरान अपनी पुरानी परमाणु हथियार वाली साइट तालेघान-2 (Taleqan-2 या Taleghan-2) को तेजी से फिर से बना रहा है. यह साइट तेहरान के पास पारचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में है. विशेषज्ञों को डर है कि यहां परमाणु बम बनाने के लिए जरूरी हाई-एक्सप्लोसिव टेस्ट हो सकते हैं.
साल 2000 के शुरू में ईरान का गुप्त प्रोजेक्ट था – अमाद प्लान. इसका मकसद परमाणु बम बनाना था. तालेघान-2 इसी प्रोजेक्ट का मुख्य केंद्र था. यहां बम में धमाका करने वाले पार्ट्स (हाई एक्सप्लोसिव) का टेस्ट होता था. अक्टूबर 2024 में इज़रायल ने इस साइट पर बमबारी करके इसे पूरी तरह तबाह कर दिया था. अब सिर्फ 1 साल बाद ही ईरान ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया है – मई 2025 से काम चल रहा है.
यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में हुआ हादसा... HAL ने दी बड़ी सफाई, कहा – काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा
अमेरिका के मशहूर थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (ISIS) ने नवंबर 2025 में रिपोर्ट दी...
ईरान ने इसे छुपाने की भी पूरी कोशिश की – ऊपर से काले कवर डालकर. आसमान से न दिखे. रिपोर्ट में साफ कहा गया है – 100% पक्का नहीं है कि यह परमाणु बम के लिए ही है, लेकिन जगह और पुराना इतिहास देखकर बहुत बड़ा शक है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












