
ईडी की हर जांच में घोटाला, पूछताछ के ऑडियो क्यों किए डिलीट? AAP की मंत्री आतिशी सिंह ने उठाए सवाल
AajTak
दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है. इस मामले में ईडी ने AAP के कई नेताओं को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने ईडी की जांच पर सवाल उठाए और कहा, बीजेपी केंद्रीय एजेंसी के सहारे आम आदमी पार्टी को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है. हालांकि AAP धमकियों से डरने वाली नहीं है.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए. आतिशी ने कहा, ईडी ने डेढ़ साल में जांच के नाम पर घोटाला किया है. उसने बंद कमरे में आरोपियों के बयान दर्ज किए और कोर्ट में अलग स्टेटमेंट रखे हैं. इतना ही नहीं, बंद कमरे के सीसीटीवी फुटेज के ऑडियो भी डिलीट कर दिए हैं. आतिशी ने दावा किया कि डेढ़ साल में ईडी ना तो कोई रिकवरी कर पाई, ना सबूत जुटा पाई और ना उसके पास बयानों की रिकॉर्डिंग है.
आतिशी ने कहा, बीजेपी केंद्रीय एजेंसी के सहारे आम आदमी पार्टी को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है. हालांकि AAP धमकियों से डरने वाली नहीं है. दो साल से हमारे नेताओं को धमकाया जा रहा है. कथित शराब घोटाले के नाम पर छापे पड़ रहे हैं और समन भेजे जा रहे हैं. लेकिन अभी तक ईडी को कुछ नहीं मिला है. जांच में तीन चीजें महत्वपूर्ण होती हैं. पहली चीज- रिकवरी होना जरूरी है. सैकड़ों रेड के बावजूद एक रुपए की रिकवरी नहीं हुई है. दूसरी महत्वपूर्ण चीज होती है- सबूत. दो साल में कोई सबूत नहीं मिला है. ये बात कोर्ट ने भी कही है. तीसरी महत्वपूर्ण बात- गवाह होते हैं. ईडी ने जिनसे पूछताछ की हैं, वो सारे स्टेटमेंट फर्जी हैं. स्टेटमेंट में फर्जीवाड़ा किया गया है.
'गवाहों को डराया-धमकाया जा रहा है'
आतिशी ने कहा, गवाहों को डरा-धमका कर बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. एक गवाह ने कहा है कि मुझसे कहा गया कि आपने बयान नहीं दिया तो बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी. एक गवाह को थप्पड़ मारा गया. एक अन्य गवाह से कहा कि आपकी पत्नी को अरेस्ट कर लेंगे.
'कैमरे के सामने करनी होती है पूछताछ'
आतिशी का कहना था कि किसी भी जांच एजेंसी को अपनी पूछताछ कैमरे के सामने करनी होती है. ऑडियो और वीडियो फुटेज नहीं होंगे तो ये सबूत नहीं बचेगा कि किसी गवाह को डराया गया या धमकाया गया. अथवा जो गवाह ने बयान लिखवाया, वही है या बदला गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










