
इस IFS को जबरन रिटायर किया गया, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जानें क्या है मामला
AajTak
भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित ओडिशा के आईएफएस अफसर अभय कांत पाठक के रिटायरमेंट को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मंजूरी दे दी. ओडिशा सरकार की तरफ से उनके रिटायरमेंट की सिफारिश की गई थी.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 1987 बैच के इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर अभय कांत पाठक के रिटायरमेंट को मंजूरी दे दी है. ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की तरफ से अभय कांत पाठक के रिटायरमेंट की बार-बार सिफारिश की जा रही थी. ओडिशा सरकार की सिफारिश के करीब 4 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद राष्ट्रपति ने पाठक के रिटायरमेंट को मंजूरी दी है. अभय कांत पाठक भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद से ही निलंबित हैं. अभय कांत पाठक अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना, कार्यक्रम और वनीकरण के रूप में कार्य करते थे. पाठक और उनके बेटे आकाश को पिछले साल 27 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि गलत तरीके से लेने के आरोप हैं.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









