
इस साल इंदौर से हुई 60 करोड़ की साइबर ठगी, पीड़ितों में हाईकोर्ट जज भी शामिल
AajTak
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में साइबर ठगों ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है. बीते एक साल में यहां के लोगों से 60 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई है. पीड़ितों में हाईकोर्ट के पूर्व जज भी शामिल रहे हैं. ठगी गई रकम में से पुलिस ने करीब 13 करोड़ रुपए बरामद करके पीड़ितों को लौटाई है.
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में साइबर ठगों ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है. बीते एक साल में यहां के लोगों से 60 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई है. पीड़ितों में हाईकोर्ट के पूर्व जज भी शामिल रहे हैं. ठगी गई रकम में से पुलिस ने करीब 13 करोड़ रुपए बरामद करके पीड़ितों को लौटाई है.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस साल साइबर धोखाधड़ी की 10000 से अधिक शिकायतें मिलीं. आरोपियों ने पीड़ितों से 60 करोड़ रुपए हड़प लिए. हम पीड़ितों को 12.50 करोड़ रुपए लौटाने में सफल रहे. इस तरह के साइबर ठगी के अपराधों में शामिल 52 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 25 प्रतिशत शिकायतें क्रिप्टोकरेंसी निवेश से संबंधित थीं. 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है. पीड़ितों में कई लोग काफी पढ़े लिखे और अच्छे पदों पर काम करने वाले लोग भी हैं. यहां तक कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश भी इसके शिकार हुए.
बताते चलें कि अक्टूबर में इंदौर में साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का फर्दाफाश किया गया था. पुलिस ने इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 34 बैंक खातों को भी फ्रीज किया और 1400 सिम कार्ड बरामद किए थे. साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके एक महिला से 12 लाख की ठगी की गई थी.
डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका है. इसमें धोखेबाज ऑडियो या वीडियो कॉल करते हैं. खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों के रूप पेश करते हैं. लोगों को केस से बचाने के नाम पर पैसों की ठगी कर लेते हैं. पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग शिकार हुए हैं.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा था कि आरोपी ने पांच महीने पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से संपर्क किया. उसे ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी. गिरोह ने महिला को यह कहकर धोखा दिया कि उसे डिजिटल अरेस्ट किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










