
इस शहर में 25 साल बाद खुला स्कूल तो खिलखिला उठे बच्चे, मामूली विवाद के बाद हुआ था बंद
AajTak
जम्मू जिले के केवाल गांव में 25 साल बाद सरकारी प्राथमिक विद्यालय का भवन दोबारा खुल गया है. साल 2000 में जमीन विवाद के कारण बंद हुए इस स्कूल को जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से फिर से शुरू किया गया. अब बच्चे किराए के भवन से अपने पुराने स्कूल में लौट आए हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है.
जम्मू जिले के केवाल गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. लगभग 25 सालों से बंद पड़े इस सरकारी स्कूल का भवन आखिरकार दोबारा खुल गया. साल 2000 में जमीन विवाद के कारण यह स्कूल बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से छात्रों को किराए के छोटे से भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही थी.
जमीन विवाद के बाद बंद हुआ था स्कूल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल भवन को जमीन मालिक ने विवाद के चलते बंद कर दिया था. इस कारण विद्यालय प्रशासन ने मजबूरन किराए के भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू की थीं. जगह की कमी और संसाधनों की दिक्कत के बावजूद शिक्षा का सिलसिला जारी रहा, लेकिन लंबे समय से स्थानीय लोग चाहते थे कि बच्चे फिर अपने पुराने स्कूल भवन में पढ़ सकें.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जम्मू के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हफीज़ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. सीईओ ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों और जमीन मालिक से चर्चा की और सभी पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कर लिया.
स्कूल पहुंचकर चहक उठे बच्चे
विवाद सुलझने के बाद तीन कमरों वाले इस सरकारी स्कूल को फिर से पूरी तरह कार्यात्मक बना दिया गया है. अब छात्रों को अपने ही गांव के स्कूल में बेहतर वातावरण में पढ़ने का अवसर मिलेगा. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगा. स्थानीय अभिभावकों ने कहा कि स्कूल का पुनः संचालन बच्चों के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब उन्हें दूर दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










