
इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार करेगी फसलों के नुकसान की भरपाई, CM ने किया ऐलान
AajTak
हेमंत सोरेन ने किसानों के लिए ऐलान करते हुए कहा कि ओला वृष्टि के कारण चौपट हुई फसलों की भरपाई राज्य सरकार करेगी. यह ऐलान किसानों को काफी हद तक राहत दे सकती है.
मॉनसून की दस्तक की साथ ही किसानों को बेमौसम बरसात और ओलों के गिरने से होने वाले नुकसान की चिंता सताने लगी है. कोरोना की मार के साथ-साथ किसानों के लिए मौसम की मार दोहरा संकट पैदा कर सकती है. ऐसे में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने उन्हें बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. ओला वृष्टि से फसलों को हुई नुक़सान की भरपायी राज्य सरकार करेगी। इस सम्बंध में ज़रूरी आदेश निर्गत किए जा रहे हैं। ज़िलों में उपायुक्त क्षति का आकलन कर एक सप्ताह के भीतर मुआवज़ा की राशि हमारे किसानों को निर्गत करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों के लिए ऐलान करते हुए कहा कि ओला वृष्टि के कारण चौपट हुई फसलों की भरपाई राज्य सरकार करेगी. यह ऐलान किसानों को काफी हद तक राहत दे सकती है. क्योंकि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और उसके बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










