
इस मुस्लिम देश में मना वैलेंटाइंस डे, भड़के लोग, कहा- थोड़ी शर्म कर लीजिए
AajTak
सऊदी अरब में कुछ सालों पहले वेलेंटाइन डे मनाने पर सख्त पाबंदी थी. अगर कोई प्रेमी जोड़ा वेलेंटाइन डे मनाते दिख जाता तो उसे पकड़कर दंडित किया जाता था. दुकानों पर किसी भी लाल चीज को बेचने को लेकर पाबंदी थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है. लोग खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने प्रिय के लिए लाल गुलाब भी खरीद सकते हैं.
Valentine Day: प्रेम का सबसे बड़ा पर्व वेलेंटाइन डे इस बार सऊदी अरब में जोर-शोर से मना. प्रेमियों ने बेखौफ होकर अपनी प्रेमिका को गिफ्ट करने के लिए बुके और चॉकलेट खरीदीं. लेकिन सात साल पहले इस्लामिक देश सऊदी अरब में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता था. बल्कि सरकार दुकानदारों को आदेश देती थी कि वो अपने दुकान से हर लाल दिखने वाली चीज को हटा दें. कथित नैतिकता को बढ़ावा देने वाली संस्थाएं इस दिन प्रेमी जोड़ों को पकड़कर दंडित भी किया करती थी.
लोग अपने करीबियों को गिफ्ट करने के लिए बुके और चॉकलेट या गिफ्ट वेलेंटाइन डे से हफ्ते पहले ही खरीदकर रख लेते थे. दुकानदार भी चोरी-छुपे गुलाब और गिफ्ट की बिक्री करते थे. प्यार को प्रदर्शित करने वाली इन चीजों को वही लोग खरीद पाते थे जिनके पास अधिक पैसे होते थे क्योंकि चोरी से बेची जा रही इन चीजों की कीमत काफी ज्यादा होती थी.
लेकिन अब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने देश की रूढ़िवादी इस्लामिक छवि को बदलकर उसे प्रगतिशील देश के तौर पर पेश कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ सालों से सऊदी में प्रेमियों को अपना त्योहार छुपकर मनाने की जरूरत नहीं रही.
यूसेफ मौसा ने एक वेबसाइट से बताया, 'मेरी पत्नी और मेरी शादी को दस साल हो चुके हैं. हम घर पर वैलेंटाइन डे मनाते थे और एक-दूसरे के लिए छोटे-छोटे तोहफे एक हफ्ते पहले ही खरीद लेते थे. मैं फूलों का ऑर्डर देता था, लेकिन उनकी कीमत दोगुनी चुकानी पड़ती थी. लेकिन अब सब बदल गया है. इस साल हम एक साथ एक रेस्तरां में एक अच्छे डिनर की योजना बना रहे हैं. सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इजहार करना खास होता है.'
सऊदी अरब में धूमधाम से बनाया जा रहा वेलेंटाइन डे
सऊदी अरब में इस साल बड़े ही धूमधाम से प्रेम का पर्व मनाया गया. शहर रियाद में, फेमस ग्रीक रेस्तरां Meraki प्रेमी जोड़ों को लजीज खाना परोसने के साथ-साथ पेनेलोप और ओडीसियस की प्रेम कहानी भी सुनाई. पेनेलोप और ओडीसियस ग्रीक पौराणिक कथाओं में सबसे प्रचलित प्रेमी जोड़ों में से एक हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











