
इस बार T20 WC में टूट जाएगा 172 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड? फिंच को इस भारतीय खिलाड़ी से लगा 'डर'
AajTak
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि उनका 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया 172 रन का टी20 रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टूट जाएगा. फिंच ने कहा कि नई पीढ़ी की बल्लेबाजी ताकत और अनुकूल पिचें इस रिकॉर्ड को चुनौती देंगी. संभावित उम्मीदवारों में अभिषेक शर्मा, फिल सॉल्ट और जोस बटलर शामिल हैं.
एरॉन फिंच के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दर्ज है, जब उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे. ब्रायन लारा का 400*, रोहित शर्मा का 264 और फिंच का 172. ये क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अब तक के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर हैं. इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ वियान मुल्डर लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन अगर आप फिंच से पूछें, तो उनका मानना है कि सबसे पहले उनका रिकॉर्ड टूटेगा.
फिंच ने की ये भविष्यवाणी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से जब X पर यह सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका ये रिकॉर्ड टूटेगा. फिंच के इस जवाब के पीछे एक कारण भी है. वह समझते हैं कि टी20 क्रिकेट का परिदृश्य अब पूरी तरह बदल चुका है. फिंच ने दावा किया कि उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वाला रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टूट जाएगा.
उन्होंने X पर लिखा, 'मुझे पूरा यकीन है कि यह रिकॉर्ड इस टी20 वर्ल्ड कप में टूट जाएगा. वहां शानदार बल्लेबाजी वाली पिचें होंगी, और नई पीढ़ी की ताकत और कौशल एक अलग स्तर पर हैं.'
यह भी पढ़ें: एशिया कप फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर किस कदर खौफजदा पाकिस्तान, देखें
कौन तोड़ सकता है फिंच का रिकॉर्ड?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










