
इस पावर कपल की दुनिया फैन… रिटायरमेंट के बाद 29 देशों की यात्रा, बुलेट से घूमी दुनिया
AajTak
उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले 75 साल के योगेश्वर भल्ला अपनी 70 साल की पत्नी सुषमा के साथ पूरी दुनिया घूम लेना चाहते हैं. अब तक ये कपल बुलेट पर सवार होकर 29 देशों की यात्रा कर चुका है. अपने इस शगल को पूरा करने के लिए उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था.
बालों की सफेदी और त्वचा पर उम्र की दरारें इन दोनों के चेहरे पर दिखाई पड़ती हैं. मगर, ये बुज़ुर्ग प्रेमी जोड़ा किसी हसीन ख्वाब से कम नहीं है. उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले 75 साल के योगेश्वर भल्ला अपनी 70 साल की पत्नी सुषमा का बेहद ख्याल रखते हैं. दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. दुनिया इन्हें लव बर्ड के नाम से भी बुलाती है.
इन दोनों की खास बात ये भी है कि रिटायरमेंट के बाद दोनों 29 से ज्यादा देशों की यात्राएं कर चुके हैं. ये दोनों घूमने के इतने हैं शौकीन हैं कि 3 अक्टूबर 1975 को इनकी शादी हुई और 5 अक्टूबर यानी कि शादी के दो दिन बाद ही दोनों श्रीनगर निकल गए, वो भी अपनी बाइक पर.
यह भी पढ़ें- नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, किसान आंदोलन के कारण सड़कों पर फंसी रही पब्लिक
‘6300 रुपए में ली थी पहली बाइक’
योगेश्वर बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें बाइक का बहुत शौक था, लेकिन वो घर में सबसे छोटे थे. इसलिए परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि वो बाइक चलाएं. मगर, शादी के बाद सुषमा ने मेरा पूरा साथ दिया और हमने बाइक पर घूमना शुरू कर दिया. आस-पास के कई शहर हमने बाइक से ही नापने शुरू कर दिए.
योगेश्वर बताते हैं कि उन्होंने अपनी पहली बाइक अपनी सैलरी से 6300 रुपये में खरीदी थी. हालांकि, बच्चे होने के बाद काफी दिन तक उनका बाइक से लंबी यात्रा करना रुक गया. ये तो सफर में बस एक छोटा सा स्टॉप था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






