
इस देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं मंत्री, लेकिन GDP घटते ही हो जाती है कम, जानिए ऐसा क्यों?
AajTak
दुनिया में प्रधानमंत्री से लेकर संसद सदस्यों तक तमाम नेताओं को सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में सिंगापुर सबसे आगे है. यहां के प्रधानमंत्री लॉरेंस बॉन्ग (Lawrence Wong) सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले पीएम हैं.
बीते कुछ हफ्तों में मंत्रियों के वेतन (Ministers Salary) के बारे में खूब चर्चा हुई है. इस दौरान वेतन पारदर्शिता का मुद्दा भी उठाया गया. इस चर्चा के बीच दुनिया में मंत्रियों को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले देश सिंगापुर में वेतन कैलकुलेशन पर गौर करना जरूरी है. जी हां Singapore PM दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले नेता हैं. अगर सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में बात करें, तो देश में नेताओं की सैलरी विभिन्न घटकों पर निर्भर करती है और इस पर देश की जीडीपी में उतार-चढ़ाव का असर भी देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कैसे?
वेतन का आंकलन करने के लिए समिति
सिंगापुर में संसद सदस्यों, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के वेतन का हर पांच साल बाद आकलन और समायोजन करने के लिए समिति बनी है. दरअसल, सरकार का लक्ष्य ये है कि नेताओं को ऐसी सैलरी मिले, जो उन्हें भ्रष्टाचार से बचते हुए अधिक प्रोडक्टिव बनने के लिए प्रोत्साहित करे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर सरकार में मंत्रियों का वेतन उनके ग्रेड (MR4, MR3, MR2 या MR1) पर आधारित हैं, जिसमें सबसे न्यूनतम सैलरी वाला ग्रेड MR4 है. वहीं मंत्रियों की सालाना सैलरी निश्चित और वेरिएबल कंपोनेंट्स के साथ होती है.
सैलरी में शामिल फिक्स्ड कंपोनेंट्स
सैलरी में शामिल वेरिएबल कंपोनेंट्स
यहां बता दें कि सिंगापुर में मंत्रियों को मिलने वाला GDP Bonus जीडीपी ग्रोथ पर आधारित होता है, जबकि उन्हें दिए जाने वाले परफॉर्मेंस बोनस का निर्धारण प्रधानमंत्री प्रत्येक मंत्री के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद करते हैं. देश में यह Performance Bonus 14 महीने के वेतन के बराबर तक हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










