
इस देश में आया 'मच्छरों का बवंडर', हाइवे से निकलना हुआ मुश्किल
AajTak
आपने अक्सर बवंडरों की तस्वीर देखी होगी. वीडियो देखा होगा. ये जहां भी आते हैं तबाही लेकर आते हैं. जिस रास्ते से गुजरते हैं वहां तबाही का निशान छोड़ जाते हैं. पर क्या आपने कभी मच्छरों का बवंडर देखा है. लाखों-करोड़ों मच्छरों ने बवंडर जैसी आकृति कई बार बनाई. ये जिस सड़क पर आकृतियां बना रहे थे, वहां से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये मच्छरों का बवंडर आया कहां से? ये क्यों आया?
आपने अक्सर बवंडरों की तस्वीर देखी होगी. वीडियो देखा होगा. ये जहां भी आते हैं तबाही लेकर आते हैं. जिस रास्ते से गुजरते हैं वहां तबाही का निशान छोड़ जाते हैं. पर क्या आपने कभी मच्छरों का बवंडर देखा है. लाखों-करोड़ों मच्छरों ने बवंडर जैसी आकृति कई बार बनाई. ये जिस सड़क पर आकृतियां बना रहे थे, वहां से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये मच्छरों का बवंडर आया कहां? ये क्यों आया? (फोटोः ट्विटर/Christian Garavaglia) अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) में रूट 74 नामक हाइवे पर गाड़ियां लेकर निकले लोगों को तब दिक्कत हो गई. जब उनके सामने एक बड़ा बवंडर (Tornado) घूमता हुआ दिखाई दिया. लोगों ने इस बवंडर का वीडियो बनाना शुरू किया. आसमान तो साफ है. ऐसे में बवंडर कहां से आया. ध्यान से देखा गया तो पता चला कि ये मच्छरों का समूह है जो टॉरनैडो जैसी आकृति बना रहा है. (फोटोः ट्विटर/Christian Garavaglia) रूट 74 हाइवे पर चल रहे लोगों को पहले तो आसमानी बवंडर महसूस हुआ, उन्हें डर था कि पता नहीं इसके आगे निकल पाएंगे या नहीं. लेकिन जब नजदीक गए तो देखा ये मच्छरों का बड़ा समूह था. ट्विटर पर लोग पोस्ट करने लगे. मच्छरों का बवंडर (Mosquito's Tornado) देखते ही देखते पूरे अर्जेंटीना में फेमस हो गया. क्योंकि ये जिस तरह आकार में बड़ा हो रहा था, उसी तरह इसने सोशल मीडिया पर भी खूब नाम कमाया. (फोटोः ट्विटर/Christian Garavaglia)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












