
इस देश की मंत्री ने भिखारियों पर की एक टिप्पणी और राष्ट्रपति ने मांग लिया इस्तीफा!
AajTak
क्यूबा की श्रम मंत्री को भिखारियों पर की गई एक टिप्पणी के लिए इस्तीफा देना पड़ा है. भिखारियों पर की गई उनकी टिप्पणी से देश में काफी गुस्सा है और लोगों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी. क्यूबा में कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार है और हाल के सालों में देश में गरीबी बढ़ी है.
क्यूबा की एक मंत्री को अपने एक बयान के लिए पद से इस्तीफा देना पड़ा है. कम्यूनिस्ट शासित द्वीप देश की श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री मार्टा एलेना फीतो-कैबरेरा ने एक संसदीय सत्र में कहा था कि क्यूबा में एक भी भिखारी नहीं है. उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा.
मंत्री ने कहा था कि क्यूबा में 'भिखारी' जैसी कोई चीज नहीं है. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बिना मेहनत पैसा कमाने के लिए सड़कों पर घूमते रहते हैं और कचरा बीनते हैं. क्यूबा में आर्थिक संकट के कारण सामाजिक असुरक्षा बढ़ गई है. वहां के गरीब लोग खासकर, बुजुर्ग भीख मांगते हुए या कूड़ा बीनते हुए दिख जाते हैं.
देश के इन हालातों को अनदेखा करते हुए फीतो ने नेशनल असेंबली समिति के समक्ष सोमवार को कहा, 'हमने लोगों को देखा है...वो सिर्फ दिखने में भिखारी लगते हैं, उनके हाथ, उनके कपड़े ही भिखारी जैसे होते हैं, लेकिन वो भिखारी होते नहीं हैं. क्यूबा में कोई भिखारी नहीं है. यहां लोग आसानी से पैसा कमाने के लिए भिखारी होने का नाटक करते हैं.'
उन्होंने कहा कि क्यूबा में जो भिखारी बिना कहे कार का शीशा साफ कर देते हैं, वो लोगों से मिले पैसों से शराब पीते हैं. फीतो ने कचरे वाली जगह से चीजें बीनने वाले लोगों पर भी निशाना साधा और कहा कि वो कूड़े से सामान निकालकर फिर से उसे बेच देते हैं. उन्होंने कचरे से बोतलें आदि खोजने वाले लोगों को 'रीसाइक्लिंग सर्विस में अवैध भागीदार' बताया.
भिखारियों पर टिप्पणी से भड़के क्यूबा के लोग तो देना पड़ा इस्तीफा
कुछ साल पहले की बात करें तो, क्यूबा में भीखमंगी की दर न के बराबर थी लेकिन हाल के सालों में देश में भिखमंगी की समस्या देखने को मिली है. गरीबी से तंगहाल लोग सड़कों पर भीख मांगते देखे जा सकते हैं. क्यूबा में भिखारियों को लेकर मंत्री फीतो की टिप्पणी पर क्यूबा के नेता और लोग बेहद नाराज हैं. द्वीप के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल को भी इस पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी जिसके तुरंत बाद फीतो का इस्तीफा सामने आया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









