
इस दिन से शुरू होगा नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किया दाखिले को लेकर नियम
AajTak
राजधानी दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होगी. इसके लिए केवल दिल्ली में रहने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने इससे जुड़े नियम जारी कर दिए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है. उसे पहले शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले को लेकर सर्कुल जारी किया गया है. शिक्षा विभाग ने सेशन 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए सर्कुलर जारी किया है. यह खबर उन पैरेंट्स के लिए बेहद खास है जो अपने बच्चे का एडमिशन अच्छे स्कूल में करवाना चाहते हैं. इससे जुड़ी जारी डिटेल सर्कुलर में दी गई है.
2 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
बता दें कि नर्सरी में एडमिशन प्रोसेस की शुरुआत 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है. इसके लिए केवल राजधानी में रहने वाले बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं. नियमों के मुताबिक, जो बच्चे स्कूल के पास रहते हैं उन्हें ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, अगर बच्चा स्कूल से 1 किलोमीटर के दायरे में रहता है तो उसे सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी. 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी. लेकिन अगर बच्चा स्कूल से 3 किलोमीटर की दूरी पर रहता है तो, पैरेंट्स को शपथ-पत्र देना होगा.
इन दिन से मिलेंगे आवेदन फॉर्म
नर्सरी एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म स्कूलों में 2 मार्च से 16 मार्च 2026 तक मिलेंगे. वहीं, फॉर्म लेने और जमा करने का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक रखा गया है. वहीं, इवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों में टाइमिंग दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक रहेगी. फॉर् को भरकर उसे स्कूल के ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा. इसके लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं लगेगी.
18 मार्च तक कर सकते हैं सुधार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










