
इस घर में 3 महीने 10 दिन अकेले रहा शख्स, बदले में मिले 4 करोड़ रुपये!
AajTak
सुनसान जगह पर बने एक घर में 100 दिन बिताने के लिए एक शख्स को 4 करोड़ का इनाम दिया गया. वह इस घर में 100 दिनों तक अकेले था. इस घर में खाने के सामान से लेकर कपड़ों तक, सारी जरूरी चीजें मौजूद थीं. इस दौरान कई चैलेंज भी दिए जाते थे.
मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट का एक नया चैलेंज चर्चा में है. इस चैलेंज को पूरा करते एक शख्स का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक करीब 2 करोड़ 70 लाख बार देखा जा चुका है. खास बात यह है कि चैलेंज को पूरा करने वाले शख्स को मिस्टर बीस्ट ने इनाम के तौर पर करीब 4 करोड़ रुपए दिए.
बता दें कि मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर 105 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वह समय-समय पर अनोखे चैलेंज लेकर आते हैं. चैलेंज जीतने वालों को भारी-भरकम पैसे भी दिए जाते हैं. इसी कड़ी में वह एक नया चैलेंज लेकर आए थे.
सुनसान जगह पर एक सर्कल बना दिया गया. सर्कल के अंदर एक अस्थाई घर भी था. घर के अंदर खाने-पीने के सामान, कपड़े और रोजमर्रा के लिए जरूरी दूसरे सामान भी मौजूद थे. इस सर्कल के अंदर एक शख्स को अकेले 100 दिन बिताने थे. इस टास्क को कंप्लीट करने वाले शख्स को 4 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी.
मिस्टर बीस्ट के इस टास्क को पूरा करने और इनाम जीतने के लिए उनका एक सब्सक्राइबर सामने आया. उसका नाम शॉन है. परिवार को विदा कहने के बाद शॉन का टास्क शुरू हुआ. शॉन की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने के लिए घर के अलग-अलग जगहों पर कैमरे भी लगाए गए.
शॉन को घर में मौजूद स्टॉक्स में ही 100 दिन गुजारने थे. खाना बनाने से लेकर बाथरूम साफ करने तक सबकुछ खुद ही करना था. टास्क के दौरान समय-समय पर नई मुश्किलें क्रिएट की जाती थी. ताकि वह आसानी से इतनी बड़ी रकम जीतकर ना ले जा पाएं.
कई बार मिस्टर बीस्ट थोड़े पैसों का लालच देकर शॉन को टास्क छोड़ने के लिए भी कहते दिखते हैं. लेकिन शॉन आखिरी दिन तक डंटे रहे. आखिर में 100 दिन पूरे हो गए और इनाम की राशि शॉन जीत ले गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










