
इस कार के लिए लड़की ने झेला 10 लाख वोल्ट बिजली का झटका! देखें Kia EV9 के लॉन्च का VIDEO
AajTak
Kia EV9 को कंपनी ने पहली बार बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. अब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस कार के सामने यूके की मशहूर मॉडल जोडी किड (Jodie Kidd) को 10 लाख वोल्ट के करंट के बीच खड़ा कर वीडियो शूट किया गया.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV9 से पर्दा उठाया था. अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करने के दौरान कंपनी ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. ब्रिटिश मॉडल और टीवी प्रेजेंटर जोडी किड (Jodie Kidd) ने इस कार को पेश करने के दौरान 10 लाख वोल्ट का इलेक्ट्रिक करंट को झेला है. ये घटना किआ के एक प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा था और अच्छी बात ये रही कि, जॉडी पूरी तरह से ठीक हैं.
यूके में इस कार को पेश करने के दौरान जोडी किड को कार के सामने खड़ा किया गया था और 10 लाख वोल्ट का करंट उनके शरीर से गुजर गया. बता दें कि, जोडी को कारों का खूब शौक है और इलेक्ट्रिक कार के प्रमोशन के लिए इस कैंपेन का हिस्सा बनी हैं. दरअसल, इस वीडियो शूट के लिए जोडी ने एक ख़ास किस्म का बॉडी सूट पहना था, जो कि तेज बिजली के झटको को आसानी से झेल सकता है और इसे पहनने वाले को कोई नुकसान नहीं होता है.
इस स्टंट वीडियो को आप देख सकते हैं कि, जोडी को एक उंचे से सीट पर बैठाया जाता है और उन्होनें ये ख़ास किस्म का चेनमेल फैराडे सूट पहना हुआ है. मशीन से निकलने वाला 10 लाख वोल्ट का करंट उनके उंगलियों से निकलते हुए दिख रहा है. इस वीडियो को शूट करने के बाद उन्हें सावधानी पूर्वक नीचे उतारा जाता है और इसी फुटेज का इस्तेमाल बाद में कार के सामने उन्हें खड़ा कर एक प्रमोशनल इमेज तैयार करने के लिए किया जाता है, जिसमें वो किसी और आउटफिट में नज़र आ रही हैं.
भले ही जोडी ने करंट से बचने वाला ख़ास प्रकार का सूट पहना था, लेकिन 10 लाख वोल्ट के करंट के बीच में खुद को खड़ा करना ही अपने आप में एक साहस भरा कदम है. बहरहाल, इस इलेक्ट्रिक कार की बात करें तो Kia EV9 को लेकर किआ काफी उत्साहित है और इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था. हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को शोकेस किया है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सबसे ख़ास बात ये है कि ये अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी हद तक मेल खाती है.
कैसी है Kia EV9:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










