
इस कंपनी ने सालभर में 1 लाख का बनाया 10 लाख, Poonawalla से जुड़ी इस खबर ने किया निवेशकों को मालामाल!
AajTak
एनबीएफसी सेगमेंट की इस कंपनी का शेयर बीते एक साल में इतना चढ़ा है कि सालभर पहले किए 1 लाख रुपये के निवेश पर आज 10 लाख रुपये का रिटर्न मिल रहा है. आखिर क्या रही इसकी वजह और क्या है इस शेयर से जुड़ी आगे की संभावनाएं जानें यहां...
एनबीएफसी सेगमेंट की मैग्मा फिनकॉर्प के शेयर ने बीते एक साल में इतनी लंबी छलांग मारी है कि अगर किसी व्यक्ति ने सालभर पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसे 10 लाख रुपये रिटर्न मिलेगा. कंपनी के शेयर में ये बढ़त अदार पूनावाला से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद देखी गई. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है वो बात... (Photo : Getty) मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर 8 जून 2020 15.30 रुपये पर था. 8 जून 2021 को कारोबार के दौरान ये बीएसई पर ये 156.25 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इस तरह इस कंपनी के शेयर ने एक साल में 919% की छलांग लगाई है. इस हिसाब से तो पूरे साल में सेंसेक्स भी नहीं चढ़ा.. (Photo : Getty) मैग्मा फिनकॉर्प की तुलना अगर सेंसेक्स से की जाए तो, इस अवधि में सेंसेक्स ने 52.16% की वृद्धि दर्ज की है. जबकि एनबीएफसी सेगमेंट की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस का शेयर मात्र 129.6%, मुथूट फाइनेंस का 63.27% और बजाज होल्डिंग्स का 39.79% ही चढ़ा. (File Photo)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










