
इस्तीफे के बाद Amarinder Singh बीजेपी में जाने का विकल्प आजमाएंगे? देखें क्या बोले कैप्टन
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद अमरिंदर ने नवजोत सिद्धू पर जमकर हमला बोला. कल नए सीएम को लेकर सर्वसम्मति से सोनिया गांधी पर फैसला छोड़ा गया था. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बनाने का फार्मूला तय किया है. पंजाब सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर का अगला कदम क्या होने वाला है? राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बार ऐसा हुआ था. दो महीने में तीन बार दिल्ली से बुलावा आया था. इससे लग रहा था कि आलाकमान उनसे खुश नहीं है. इससे लग रहा था कि आलाकमान उनसे खुश नहीं है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला हुआ है और समय आने पर फैसला लूंगा. इसके लिए समर्थकों से भी बात करूंगा. अभी कांग्रेस पार्टी में ही हूं. कैप्टन ने यह भी कहा कि वह अपमानित महसूस कर रहे थे. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










