
इस्तीफा देने के बाद 'कैप्टन' की 'धुंआधार पारी', देखें Sidhu पर क्या बोले अमरिंदर सिंह
AajTak
पंजाब में कांग्रेस ने अमरिदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के झगड़े का फुल एंड फाइनल हिसाब-किताब करने की कोशिश की है. कई महीनों से कांग्रेस के ये दोनों नेता एक-दूसरे पर तलवार भांज रहे थे और पंजाब में कांग्रेस की उम्मीदों को लहूलुहान कर रहे थे. हाल ही में कांग्रेस आलकमान ने कई सख्त फैसले किए. कांग्रेस को भी इस वक्त पंजाब में ओलावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम की कुर्सी खाली कर दी है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के लिए उनके कारतूस अभी खाली नहीं हुए हैं. आजतक से विस्फोटक इंटरव्यू में कैप्टन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए. ये बता दिया कि सिद्धू के मामले में वो खुलकर खेलने वाले हैं. विधायकों दल में प्रस्ताव पारित करा लिया गया कि नया मुख्यमंत्री सोनिया गांधी ही तय करें. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










