
'इस्तीफा जूते की नोक पर लेकर चलता हूं', AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले CM अरविंद केजरीवाल
AajTak
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने उनसे यह भी कहा कि वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा.
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चुनावी बिगुल फूंका. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में हर घर में जाने और लोगों को भाजपा की "साजिशों" के बारे में बताने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे यहां एक भी सीट नहीं मिले.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने उनसे यह भी कहा कि वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है. मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिनों के बाद बिना किसी के कहे इस्तीफा दे दिया."
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं. भोपाल में नरेंद्र मोदी ने NCP को भ्रष्टाचारी कहा और कुछ दिन बाद NCP नेताओं को मंत्री बना दिया. ये नरेंद्र मोदी की ईमानदारी है. कर्नाटक में इनकी 40% कमीशन की सरकार थी. गुजरात में रोज घोटाले हों रहे हैं. अडानी को थोक के भाव देश बेच दिया. नरेंद्र मोदी दूसरी पार्टियों को तोड़ने में लगे हैं. आज मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भाजपा में चले जाएं तो जेल से बाहर आ जाएंगे.
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जेल में भेजने का प्लान है. ममता बनर्जी को, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन को भी जेल भेजने की तैयारी है. नरेंद्र मोदी को चैलेंज करता हूं कि इनको जेल भेजो, आप चुनाव हार जाओगे. मुझे जेल जाने से फर्क नहीं पड़ता, अंदर ठीक इंतजाम होते हैं. दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हू जिसने 49 दिन के बाद इस्तीफा दिया. इस्तीफा जूते की नोक पर लेकर चलता हूं.
भगत सिंह के वंशज हैं आप नेता: आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा को बता दूं कि आम आदमी पार्टी के नेता भगत सिंह के वंशज हैं. अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो सरकार जेल से चलेगी. दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री ही देखना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे. अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








