
इवेंट प्रमोशन के लिए निकली थी, कार का नंबर प्लेट भी फर्जी... क्या है इन्फ्लुएंसर कमल की मौत का सच?
AajTak
लुधियाना की फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की मौत ने पंजाब में सनसनी फैला दी है. बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में उनकी लाश कार की पिछली सीट से बरामद हुई. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप डाला की धमकी से जुड़े तार भी खंगाले जा रहे हैं.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत ने पंजाब पुलिस को उलझन में डाल दिया है. बुधवार की शाम बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार से लुधियाना की रहने वाली कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
कमल कौर को सोशल मीडिया पर अश्लील और विवादित कंटेंट के लिए जाना जाता था. 9 जून को इवेंट प्रमोशन के लिए घर से निकली थी. उसके बाद से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया. बुधवार को जब आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आने लगी, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार खोली, तो पिछली सीट पर महिला का शव बरामद हुआ.
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि जिस कार में शव मिला, वह कमल कौर के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन उस पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी पाई गई है. इससे यह संदेह और गहरा गया है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई और शव को पार्किंग में खड़ी कार में डालकर छोड़ दिया गया.
यह भी पढ़ें: कार में मिली 4 लाख फॉलोअर वाली महिला इन्फ्लुएंसर की लाश, बठिंडा में कार पार्किंग से शव बरामद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है. अधिकारी मानते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या था- क्या उसे गला घोंट कर मारा गया या किसी अन्य तरीके से. सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति और कार की स्थिति से प्रतीत होता है कि यह सुनियोजित हत्या हो सकती है.
गैंगस्टर अर्श डाला का एंगल आया सामने

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







