
इलेक्ट्रिक व्हीकल पर No Tax... अहमदाबाद नगर निगम का 15.5 हजार करोड़ का बजट पेश
AajTak
अहमदाबाद नगर निगम के पेश किए गए 15,502 करोड़ के सलाना बजट की बात करें तो साल 2025-26 के दौरान रेवन्यू खर्च 6673.92 करोड़ और विकास कार्यों के लिए 8828.08 करोड़ रुपए का खर्च तय किया गया है.
अहमदाबाद नगर निगम का साल 2025-26 के लिए 15,502 करोड़ रुपए का सलाना बजट पेश हो गया है. बजट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने पेश किया. इससे पहले AMC कमिश्नर एम.
थेन्नारसन ने 14,001 करोड़ रुपए का अंदाज पत्र पेश किया गया था, जिसमें शासक पक्ष की तरफ से विकास कार्यों को लेकर 1,501 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ाए गए. इसके बाद कुल 15,502 करोड़ रुपए का बजट स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन देवांग दानी ने AMC कमिश्नर बंछानिधि पाणि के समक्ष पेश किया गया.
अहमदाबाद नगर निगम के पेश किए गए 15,502 करोड़ के सलाना बजट की बात करें तो साल 2025-26 के दौरान रेवन्यू खर्च 6673.92 करोड़ और विकास कार्यों के लिए 8828.08 करोड़ रुपए का खर्च तय किया गया है. एएमसी की तरफ से अपनी आमदनी बढ़ाने के के लिए किसी प्रकार के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है तो साथ ही इलेक्ट्रिक कार पर टैक्स से मुक्ति की घोषणा भी की गई है.
अहमदाबाद नगर निगम के 192 पार्षद के वार्षिक बजट में 40 लाख रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही अलग अलग कमेटियों के चेयरमैन के बजट में 10 लाख और डिप्टी चेयरमैन के बजट में 5 लाख रुपए की अलग से बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.
AMC ने एडवांस टैक्स भरने वालों के लिए 12 फीसदी रिबेट देने की घोषणा की है. इसके अलावा बजट की मुख्य हाइलाइट पर नजर करें तो खेले अहमदाबाद के तहत सरदार पटेल स्टेडियम का नवीनीकरण, बाग-बगीचों में खेलकूद के साधन रखना, अलग-अलग वार्ड में प्लेग्राउंड डेवलप करना, लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम को विकसित करने के लिए प्रधानता दी जाएगी.
बजट की मुख्य हाइलाइट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











