इम्यून सिस्टम को डैमेज कर रही ये खास डाइट, शोधकर्ताओं ने किया आगाह
AajTak
स्टडी के अनुसार फ्रक्टोज डाइट की ज्यादा मात्रा इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने से रोकती है. ये स्टडी UK के स्वान्ज़ी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर की है. ये स्टडी 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में छपी है.
किसी भी तरह की बीमारी से दूर रहने के लिए शरीर के इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है. एक नई स्टडी में बताया गया है कि एक खास तरह की डाइट इम्यून सिस्टम को खराब करने का काम करती है. स्टडी के अनुसार फ्रक्टोज डाइट की ज्यादा मात्रा इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने से रोकती है. ये स्टडी UK के स्वान्ज़ी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर की है. ये स्टडी 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में छपी है. फ्रक्टोज आमतौर पर मीठे ड्रिंक्स, मिठाईयों और प्रोसेस्ड फूड में पाया जाता है. फूड प्रोडक्शन में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है. इसे मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर से जोड़ कर देखा जाता है. पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में फ्रक्टोज डाइट लेने वालों की संख्या बढ़ी है. फ्रक्टोज के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












