
इमरान सरकार ने इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण के लिए भारतीय कंपनी से करार की नहीं दी इजाजत
AajTak
पाकिस्तान कैबिनेट ने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज के सीधे प्रसारण के लिए भारतीय कंपनियों के साथ अनुबंध के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.
पाकिस्तान कैबिनेट ने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज के सीधे प्रसारण के लिए भारतीय कंपनियों के साथ अनुबंध के प्रस्ताव को मंगलवार को ठुकरा दिया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में कैबिनेट की मीटिंग के बाद मीडिया से बताया कि पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) ने सरकार से मैचों के प्रसारण के लिए स्टार और सोनी से करार पर हस्ताक्षर का आग्रह किया था.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











