
इमरान खान दे सकते हैं एक और सरप्राइज, पाकिस्तान की सियासत में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट!
AajTak
पाकिस्तान में शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. लेकिन उससे पहले इमरान खान एक और दांव चल सकते हैं, जिससे वहां राजनीतिक संकट में नया घमासान आ सकता है.
इमरान खान (Imran Khan) को सुप्रीम कोर्ट ने भले ही झटका दिया हो, लेकिन वह अब फिर एक बार विपक्ष को सरप्राइज देकर हारी बाजी जीतने की कोशिश कर सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए आज शाम ही पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इतना ही नहीं इमरान के साथ उनकी पार्टी PTI के सभी सांसद और विधायक (नेशनल और प्रांतीय असेंबली मिलाकर) मतलब पूरी ही पार्टी इस्तीफा देगी.
इसके साथ-साथ जो विधायक चुनाव तो PTI की टिकट पर जीते, लेकिन बाद में इमरान की पार्टी छोड़ दी. ऐसे विधायकों को भी अयोग्य मानकर पार्टी से निकाला जाएगा.
अगर ऐसा होता है तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जो कल (शनिवार) अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, वह नहीं होगी क्योंकि उससे पहले ही सरकार गिर जाएगी. दरअसल, अगर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई तो इमरान वैसे भी सत्ता से बाहर होंगे क्योंकि संसद के नंबर गेम में वह विपक्ष से पीछे हैं. लेकिन अगर इमरान पूरी पार्टी के साथ आज ही इस्तीफा दे देंगे तो कल नेशनल असेंबली की मीटिंग का कोई खास मतलब नहीं रह जाएगा क्योंकि पीएम, डिप्टी स्पीकर के खिलाफ ही यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है और वह अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके होंगे.
इमरान की पार्टी के सांसद ने दिया इशारा
कुछ रिपोर्ट्स के साथ-साथ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) के सांसद फैसल जावेद खान ने भी इशारा दिया है कि इमरान आज शाम अपने संबोधन में बड़ा ऐलान करेंगे. उन्होंने लिखा, 'इमरान खान इस वक्त मुश्किलों से घिरे हैं. जाहिर तौर पर विपक्ष सोच रहा है कि वह जीत गया, लेकिन वह हार गया है. वक्त बताएगा कि कप्तान (इमरान) आज शाम एक बड़ा फैसला लेंगे. वह लोगों को कभी निराश नहीं करेंगे.'
क्या है इमरान खान का प्लान?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










