
'इमरान खान को कुछ हुआ, तो इनमें से कोई नहीं बचेगा...', बहन नौरीन नियाजी की शहबाज-मुनीर को धमकी
AajTak
इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए आर्मी चीफ आसिम मुनीर के शासन को हिटलर के शासन से भी बदतर बताया है. उनके भाई को पाकिस्तान में बुनियादी अधिकार तक नहीं दिए जा रहे हैं.
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बीते कुछ दिनों से अटकलों का बाजार गरम है. भारत से लेकर पाकिस्तान में सुगबुगाहट तेज है कि सबकुछ ठीक तो नहीं है? इस बीच इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने पाकिस्तान सरकार को दो टूक चेतावनी दी है.
इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने आज तक के साथ विशेष बातचीत में कहा कि हमने चार से पांच हफ्ते से इमरान खान से बात नहीं की है. उनसे मिले नहीं है, उन्हें देखा तक नहीं है. इस वजह से हमें उनकी फिक्र है क्योंकि पहले भी उनकी जान लेने की कोशिश की जा चुकी है. पाकिस्तान का हुक्मरान डेस्परेट हैं लेकिन हम बता दें कि उन्हें (इमरान) किसी किस्म का नुकसान पहुंचाने का सोचे भी ना, अगर किसी ने कोशिश भी की तो यकीन करें कि इनमें से कोई भी नहीं बचेगा.
नौरीन ने कहा कि इनका ख्याल है कि ये लोग हुकूमत करेंगे, ये लोग कुछ भी नहीं कर पाएंगे. ये लोग अपनी मौत मरेंगे. इनको सोचना भी नहीं चाहिए ये लोग कुछ कर सकते हैं. ये हुक्मरान जुल्म कर रही है. हमारा इन पर एतबार खत्म हो गया है. ये लोग बहुत ज्यादती कर रहे हैं. इमरान खान को कई-कई दिनों तक आइसोलेशन में रख रहे हैं. पाकिस्तान के जेल मैनुअल के मुताबिक, किसी को भी चार दिन से ज्यादा आइसोलेट नहीं कर सकते लेकिन ये इमरान को तीन-तीन हफ्ते, चार-चार हफ्ते आइसोलेट कर देते हैं. हम परेशान हो गए हैं.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का हुक्मरान ताकत के नशे में चूर है. लेकिन मैं कह दूं कि वो इमरान खान को नुकसान पहुंचाने की सोचे भी ना. यह पूछने पर कि क्या इमरान खान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है? इस पर नौरीन ने कहा कि इमरान खान शांतिप्रिय है. वह हमेशा अपने लोगों को शांति बनाए रखने को कहते हैं लेकिन आपको पता ही है कि पहले भी कई बार उनकी हत्या की कोशिश हो चुकी है. कभी उन पर गोलियां चलाई गई तो कभी हेलिकॉप्टर खराब, गाड़ी खराब कर दी गई. पेट्रोल तक खराब डाल दिया गया. ये लोग बहुत कुछ कर चुके हैं. लेकिन अब अगर इन्होंने कोशिश भी की तो इनमें से कोई भी नहीं बचेगा. इन्हें बड़ा हुक्मरानी का शौक है, पूरा शौक खत्म हो जाएगा. इमरान खान के साथ पूरी दुनिया खड़ी है. दुनिया में जहां-जहां पाकिस्तानी हैं, सब इमरान खान के साथ हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में कथित भ्रष्टाचार के केस में की है. आरोप है कि इस मामले में इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









