
इन 23 पेनी स्टॉक से FY22 में बरसे पैसे, कुछ हुए लखपति तो कुछ बने करोड़पति!
AajTak
Multibagger Penny Stocks List: रिटर्न देने के मामले में कुछ पेनी स्टॉक्स हैरान कर देते हैं. इनमें से कई इन्वेस्टर्स को कुछ ही महीनों में कई गुना अमीर बना देते हैं. हालांकि कई एनालिस्ट इनसे बचने की सलाह देते हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट...
Best Penny Stocks List: पिछले कुछ सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार (Share Market) भारी उथल-पुथल की चपेट में है. पिछले साल अक्टूबर में अपना ऑल टाइम हाई (All Time High) अचीव करने के बाद से बाजार बिकवाली का शिकार बन गया. हालांकि इसके बाद भी कई सारे ऐसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) हैं, जो इस अवधि में अपने इन्वेस्टर्स को लखपति बनाने में कामयाब हुए हैं. कुछ पेनी स्टॉक्स ने तो इतना अच्छा परफॉर्म किया है कि उनके इन्वेस्टर्स साल भर में ही करोड़पति बनने की कगार पर पहुंच गए हैं.
पिछले एक साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 17 फीसदी चढ़ा है. ब्रॉडर इंडेक्स की बात करें तो बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) भी 17 फीसदी के आस-पास के फायदे में है. स्मॉलकैप (BSE Smallcap) ने बड़ी कंपनियों को मात दी है और यह इंडेक्स साल भर में 35 फीसदी ऊपर गया है. हालांकि पेनी स्टॉक्स की बात करें तो इन्होंने साल भर के दौरान 8,600 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. हम जिन 24 स्टॉक्स की बात कर रहे हैं, उनमें से सभी ने बीते एक साल के दौरान 1-1 हजार फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की है.
Sejal Glass: यह पेनी स्टॉक सूची में टॉप पर है. पिछले साल 31 मार्च को इस स्टॉक का भाव महज 3.64 रुपये था. अभी यह 318 रुपये के करीब जा पहुंचा है. इस तरह साल भर में इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को 8,634 फीसदी के आस-पास रिटर्न दिया है. इस आधार पर देखें तो अगर किसी इन्वेस्टर ने इस स्टॉक में साल भर पहले महज 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके पोर्टफोलियो की वैल्यू 87 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई होती. यानी इस स्टॉक का ऐसा इन्वेस्टर अभी करोड़पति बनने की कगार पर पहुंच जाता.
HCP Plastene Bulkpack: इस स्टॉक ने पिछले साल 26 मार्च से शेयर मार्केट में ट्रेड शुरू किया और तब इसका भाव मात्र 8.26 रुपये था. अभी यह 570.20 रुपये का हो चुका है. इस तरह देखें तो यह बीते एक साल में 6,800 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न है.
Salem Erode Investments: इस पेनी स्टॉक ने बीते एक साल में करीब 4000 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले साल 25 मार्च को इसका भाव महज 2.74 रुपये था, जो अभी 110.85 रुपये हो चुका है.
Vegetable Products: इस स्टॉक ने बीते एक साल में 2.70 रुपये से 82.65 रुपये तक का सफर तय किया है. यानी इस स्टॉक ने एक साल के दौरान करीब 3000 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










