
इन वजहों से काले हो जाते हैं होंठ, पिंक लिप्स के लिए अपनाएं ये टिप्स
AajTak
कई लोगों के होठ बहुत काले दिखते हैं जिनकी वजह से उनके पूरे चेहरे का लुक बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको होठों को गुलाबी बनाने के कुछ तरीके बता रहे हैं.
होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. लेकिन कई लोगों के होठों का रंग समय के साथ और कई वजहों से काला हो जाता है जो उनके चेहरे की सुंदरत को प्रभावित कर सकता है. होठों के काले पड़ने को लिप हाइपरपिग्मेंटेशन के तौर पर भी जाना जाता है. इस कंडीशन में होंठ अपने रेचुरल रंग से अधिक डार्क हो जाते हैं लेकिन इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको होठों को गुलाबी बनाने के लिए कुछ तरीके बता रहे हैं.
क्यों होंठ पड़ जाते हैं काले
होठों का काला पड़ना कई कारणों से होता है जिनमें एक है शरीर में आयरन या विटामिन बी12 की कमी. इससे त्वचा और होंठों के पिगमेंटेशन पर असर पड़ सकता है. अगर आपके लिप्स बहुत समय से डार्क हैं तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.
आपने अक्सर सिगरेट पीने वाले लोगों के होंठ अक्सर बहुत डार्क देखें होंगे. दरअसल धूम्रपान करने से होठों का रंग काला होता है क्योंकि तंबाकू में मौजूद निकोटीन होठों की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और उसे नेचुरल रंग को बिगाड़ देता है.
कैफीन यानी चाय और कॉफी का अधिक सेवन भी होठों के लिए हानिकारक है. अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से होठों का रंग बदल सकता है.
अधिक समय तक सूरत की हानिकारक किरणों में रहने से स्किन के साथ ही आपके होठों की त्वचा पर भी बुरा असर होता है. इससे होठों की स्किन में मेलानिन का उत्पादन बढ़ सकता है जिससे आपके होठ काले पड़ सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












