
इनफ्लुएंसर कशफ को एक घंटे में मिली जमानत, टी राजा के खिलाफ 'सर तन से जुदा' नारे का किया था सपोर्ट
AajTak
हैदराबाद में इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दाहु कशफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' नारे का समर्थन किया था. टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगे थे. इसमें कशफ भी मौजूद थे.
हैदराबाद में इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दुहु कशफ (Syed Abdahu Kashaf) को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, करीब एक घंटे बाद ही उनको जमानत पर छोड़ भी दिया गया. उन्होंने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' नारे का समर्थन किया था. बता दें कि टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगे थे. इसमें कशफ भी मौजूद थे.
आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. उनको पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उनको जमानत मिल गई थी. इस जमानत का भी काफी विरोध हुआ था. अब गुरुवार को पुलिस ने राजा को दोबारा अरेस्ट किया है. हालांकि, अब हुई गिरफ्तारी का पैगंबर विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. जानकारी मिली है कि यह गिरफ्तारी मार्च और अप्रैल में राजा के खिलाफ दर्ज केस में हुई है.
कशफ के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
इनफ्लुएंसर कशफ के खिलाफ हैदराबाद में एक FIR दर्ज हुई थी. साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि अब जल्द कशफ को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
क्या है मामला?
सोमवार को कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें 'सर तन से जुदा' नारे लग रहे थे. कशफ यहां लोगों से टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की बात लोगों से कह रहे थे. यह प्रदर्शन हैदराबाद में साउथ जोन के डीसीपी ऑफिस के बाहर हो रहा था. इस तरह के प्रदर्शनों के बाद ही अगले दिन टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











