
'इनके G20', राजस्थान में प्रियंका गांधी का तंज, बीजेपी ने दिया जवाब
AajTak
दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन पर प्रियंका गांधी ने राजस्थान में एक रैली में टिप्पणी की. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए 'इनके जी20' कहा. इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता को घेरा है. शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम इनका, उनका नहीं भारत का होता है.
राजस्थान में एक रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन को लेकर टिप्पणी की. कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में भरे पानी का जिक्र करते हुए 'इनके G20' कहा, जिसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर हमला बोला है.
प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सुबह मैंने देखा कि उनके जी20 कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया है." कांग्रेस नेता ने जी20 शिखर सम्मेलन को 'इनके जी20' या 'उनका जी20' कहा. उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पानी भर जाने के बाद मैंने सोचा कि बीजेपी सरकार को इतना घमंड न करने के लिए भगवान ने ऐसा काम किया. प्रियंका ने कहा, ''मैंने सोचा कि जो बात देश की जनता डर के मारे नहीं कह पाती, वह बात खुद भगवान ने कही कि इतना घमंड मत करो, इस देश ने तुम्हें (बीजेपी) नेता बनाया, देश और जनता को आगे रखो हर चीज में."
बीजेपी ने प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर क्या कहा?
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी पर उनकी "इनके जी20" टिप्पणी को लेकर हमला बोला. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पूनावाला ने लिखा, "प्रियंका वाड्रा और उनकी पार्टी को कड़वाहट और आलोचना का अधिकार है, लेकिन देखिए कि प्रियंका जी "INKA G20" कहती हैं - क्या ऐसा कार्यक्रम "इनका", "उनका" है या भारत का है? यह एक परिवार की मानसिकता की समस्या है जो हमेशा मानती है कि ''जो देश का वो इनके परिवार का'' वह तो बस यही प्रकट कर रही है!''
शशि थरूर ने की सरकार की तारीफ
बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को 'दिल्ली घोषणा' पर सहमति के लिए भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत की सराहना की और कहा कि यह "जी20 में भारत के लिए गर्व का क्षण" है. इसके अलावा उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन को "विशाल राष्ट्रव्यापी शिखर सम्मेलन" बनाने के लिए भी सरकार की सराहना की. हालांकि उन्होंने आगे कहा, "लेकिन यह सत्तारूढ़ दल द्वारा जी20 को एक ऐसी चीज के रूप में साधने का प्रयास है, जो राजनीतिक रूप से उनके लिए संपत्ति बन जाएगी."

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









