
इधर PM मोदी का ऐलान, उधर तूफानी रैली... भारत-EU डील से शेयर बाजार ने अचानक मारी पलटी
AajTak
Stock Market Updates: वैसे लगातार कई दिन से शेयर बाजार गिर रहे थे, जिसके बाद एक रिकवरी की उम्मीद की जा रही थी, मंगलवार को भारत-EU ट्रेड डील ने थोड़ा सेंटीमेंट सुधारने का काम किया है. जिससे बाजार में अचानक तेजी देखने को मिली.
भारत- EU के बीच ऐतिहासिक समझौता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये केवल ट्रेड डील नहीं है, बल्कि दोनों मुल्कों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत भी है.
मंगलवार दोपहर 2 बजे दोनों देशों के बीच डील को लेकर सार्वजनिक तौर पर ऐलान हुआ, उसके बाद शेयर बाजार ने पलटी मार दी, एक तरह से शेयर बाजार को ये डील पसंद आई. क्योंकि सुबह से ही शेयर बाजार में उथल-पुथल का माहौल था, लेकिन डील पर मोहर लगते ही शेयर बाजार में अचानक तेजी देखने को मिली.
अचानक बाजार में तेजी
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 81857 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 126.75 अंक चढ़कर 25,175 अंक पर बंद हुआ. एक समय निफ्टी गिरकर 24,932.55 तक पहुंच गया था, यानी अपने लो से निफ्टी 250 अंक चढ़ गया. निफ्टी का ऑल टाइम हाई 26,373.20 अंक है.
जानकार इस डील को बाजार के सेंटीमेंट से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि यह डील भारत-EU व्यापार संबंधों को मजबूती देता है और भविष्य में निर्यात के अवसर को खोलता है.
डील पर मोहर के बाद यूरोपीय कारों पर टैरिफ कटौती की उम्मीद के मद्देनजर भारत के बड़े ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है. महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और अन्य ऑटो कंपनियों के शेयर 3 से 5 फीसदी तक गिर गए. जानकार बता रहे हैं कि इस डील से निवेशकों को लगता है कि कम टैरिफ से यूरोपीय कार कंपनियों को भारत में आने वाले वर्षों में लाभ मिलेगा, और भारतीय ऑटो कंपनियां दबाव महसूस कर सकती हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










