
इधर दिल्ली में ट्रूडो की मेहमाननवाजी, उधर कनाडा में खालिस्तानी पन्नू ने लगाए 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे
AajTak
जी-20 में शामिल होने भारत पहुंचे कनाडा पीएम ट्रूडो ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रूडो से कनाडा में खालिस्तानियों से सख्ती से निपटने के लिए कहा था. इसके बावजूद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो G-20 समिट (9-10 सितंबर) में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं. उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उन्हें सोमवार को नई दिल्ली में ही रुकना पड़ा. यहां ट्रूडो भारत की मेहमाननवाजी का लुफ्त उठा रहे हैं, वहीं उनके देश कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को कनाडा के सरे (Surrey) में खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी शामिल हुआ. वह इस दौरान सुरक्षा गार्डों के घेरे में नजर आया. उसने 'भारत के टुकड़े होंगे' जैसे नारे भी लगाए.
बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम सरे, वैंकूवर में गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा में आयोजित किया गया. इसमें 5000-7000 लोग पहुंचे. हालांकि, कार्यक्रम में 50,000-75,000 लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया था.
पन्नू ने दिया भड़काऊ भाषण
लंबे वक्त से अंडरग्राउंड चल रहा गुरपतवंत सिंह पन्नू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस दौरान पन्नू ने भड़काऊ भाषण भी दिया. उसने भारत के टुकड़े टुकड़े होंगे के नारे लगवाए. इतना ही नहीं पन्नू ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी धमकी दी. पन्नू के साथ सुरक्षा गार्डों की पूरी टीम थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कनाडा भारत द्वारा घोषित आतंकी को सुरक्षा दे रहा है.
पहले स्कूल में होना था एंटी इंडिया कार्यक्रम
पहले यह कार्यक्रम कनाडा के एक सरकारी स्कूल में होने वाला था लेकिन हंगामे के चलते अनुमति रद्द कर दी गई. हालांकि, अनुमानित भीड़ न पहुंचने के चलते पंजाब मीडिया ने पन्नू के इस एंटी इंडिया कार्यक्रम को असफल बताया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










