
इधर चुनाव-उधर विरोध... MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन को AAP ने बताया अवैध, कहा- 'चंडीगढ़ चाल' दोहराने की कोशिश में BJP
AajTak
दिल्ली में MCD हाउस में स्टैंडिंग कमिटी चुनाव के लिए मतदान जारी है. यह चुनाव अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में हो रहा है, जिन्हें मेयर और डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है. उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्थायी समिति के चुनाव को 'असंवैधानिक' कहा है.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर AAP सरकार और एलजी के बीच टकराव जैसी स्थिति देखने को मिली. मौका था शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का, जिसके लिए दोपहर 1 बजे वोटिंग शुरू हुई, लेकिन एमसीडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हिस्सा नहीं ले रही हैं. ये चुनाव AAP और कांग्रेस पार्षदों के बगैर ही कराया जा रहा है.
बता दें कि दिल्ली में MCD हाउस में स्टैंडिंग कमिटी चुनाव के लिए मतदान जारी है. यह चुनाव अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में हो रहा है, जिन्हें मेयर और डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है. उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्थायी समिति के चुनाव को ‘‘असंवैधानिक और अवैध’’ करार दिया है.
मेयर ने लगाया था स्टे, पर एलजी ने पलट दिया फैसला
आम आदमी पार्टी ने ऐलानिया अंदाज में कहा कि, चुनाव केवल 5 अक्टूबर को ही होंगे. हुआ यूं कि मेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को पार्षदों की तलाशी के दौरान हुए व्यवधान के कारण चुनाव को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था. बाद में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इस फैसले को पलटते हुए एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को शुक्रवार को दोपहर 1 बजे चुनाव कराने का निर्देश दिया था.
BJP उड़ा रही संविधान का मजाक शुक्रवार को एक प्रेस बातचीत में AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और एमसीडी महापौर शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नगर निगम आयुक्त पर लोकतंत्र और संविधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आयुक्त ने गुरुवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त को पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनाव कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा वही चाल दोहराने की कोशिश कर रही है, जो उसने चंडीगढ़ महापौर के चुनाव में की थी, जहां उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था.’’ उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के अनुसार, केवल महापौर, उपमहापौर या एक वरिष्ठ पार्षद ही एमसीडी सदन की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. महापौर ने पहले ही 5 अक्टूबर को अगली सदन की बैठक और स्थायी समिति के चुनाव की घोषणा कर दी है.
क्या बोले सिसोदिया?

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







