इथोपिया: पवित्र 'संदूक' को बचाने के लिए मौत से भिड़े लोग, 800 श्रद्धालुओं की मौत
AajTak
इथोपिया में एक बेहद पवित्र Ark of covenant को बचाने के लिए सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. ये आर्क इथोपिया के तिगरे क्षेत्र के सैंट मेरी चर्च में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित रहता है और ईसाई धर्म में इसे काफी पवित्र माना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 800 लोगों को सेंट मैरी चर्च के आसपास मार गिराया गया है
इथोपिया में एक बेहद पवित्र Ark of covenant को बचाने के लिए सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. ये आर्क इथोपिया के तिगरे क्षेत्र के सैंट मेरी चर्च में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित रहता है और ईसाई धर्म में इसे काफी पवित्र माना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 800 लोगों को सेंट मैरी चर्च के आसपास मार गिराया गया है और कई दिनों तक सड़कों पर इन लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं. गेटू माक नाम के एक यूनिवर्सिटी लेक्चरर ने यहां के भयावह हालातों पर बात की. उन्होंने टाइम्स वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि जब लोगों ने गन फायरिंग की आवाज सुननी शुरू की तब वे चर्च की तरफ भागे ताकि वे वहां मौजूद पादरियों की मदद कर सकें जो इस पवित्र आर्क की रक्षा कर रहे थे और इसके चलते कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. गौरतलब है कि ये घटना नवंबर महीने में हुई थी लेकिन उस समय इथोपिया के पीएम एबे अहमद ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सेवाएं बंद कर दी थीं जिसके बाद से इथोपिया का पूरी दुनिया से कनेक्शन टूट गया था लेकिन अब इंटरनेट के मामले में वहां स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. माक का कहना था कि लोगों में नवंबर के महीने में इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ ही डर बढ़ने लगा था कि इस पवित्र संदूक को किसी दूसरे शहर ले जाया जाएगा या फिर इसे खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लुटेरों ने किसी तरह की दया नहीं दिखाई गई और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर लोगों को मार गिराया.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











