
इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, आसमान में छाया राख का गुबार, कई उड़ानों पर असर
AajTak
इथियोपिया में करीब 10,000 साल बाद ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बड़े विमानन अलर्ट के चलते सोमवार को कन्नूर से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1433 को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया. वैज्ञानिकों ने इस घटना को रिकॉर्ड किए गए इतिहास में क्षेत्र की सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया. एयरबस विमान अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से उतरा.
इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण कन्नूर से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1433 को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया. हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस घटना को इतिहास में क्षेत्र की सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया है. साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट से राख के गुबार का उत्तरी भारत की ओर बढ़ने का अनुमान है.
एयरलाइंस ने कहा कि कन्नूर से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1433 को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था जो सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ सुरक्षित अहमदाबाद पहुंच गया है.
इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को कन्नूर लौटाने के लिए विशेष रिटर्न फ्लाइट संचालित की जाएगी. कंपनी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
नुकसान पहुंचा सकतें हैं राख के कण
वहीं, कुछ फ्लाइट्स के पहले ही रूट डायवर्ट किए गए हैं ताकि राख के बादलों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके. राख के कण इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इस लिए इंटरनेशनल विमानन प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बरती जा रही है.
अकासा एयर ने एक एडवाइजरी में कहा कि वह इंटरनेशनल विमानन प्रोटोकॉल के अनुरूप ज्वालामुखी गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है. उसने आगे कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












