
इतिहास रचने के करीब जेम्स एंडरसन, तोड़ देंगे सचिन और कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड!
AajTak
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन न्यूजीलैंड और फिर भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 39 वर्षीय एंडरसन 160 टेस्ट मैचों में 614 विकेट ले चुके हैं. वह क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं.
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन न्यूजीलैंड और फिर भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 39 वर्षीय एंडरसन 160 टेस्ट मैचों में 614 विकेट ले चुके हैं. वह क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन के निशाने पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड हैं. एंडरसन ने स्वदेश में 89 टेस्ट मैच खेले हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ये संख्या 96 तक पहुंच जाएगी. इस तरह से वह सचिन (94) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. स्वदेश में सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों में अभी तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (92), जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (सभी 89 मैच) का नंबर आता है. सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 94 मैच उन्होंने स्वदेश मतलब भारत में खेले हैं.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












